HEADLINES


More

बल्लभगढ़ में बनाए जाने वाले एलिवेटेड पुल को लेकर मिठाई खिला कर मूलचंद शर्मा और मुख्यमंत्री का किया आभार प्रकट

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 19 November 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़


। स्थानीय सेक्टर 2 कार्यालय पर प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा को कार्यकर्ताओं ने बल्लभगढ़ में बनाए जाने वाले एलिवेटेड पुल को लेकर मिठाई खिलाई और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का भी आभार प्रकट किया।

बता दें कि मोहना रोड एलिवेटेड पुल का टेंडर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगाया जा चुका है।
 
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी आधारशिला प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल रखेंगे। वहीं परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार भी व्यक्त किया है।
 
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र-88 के सभी भाजपा पदाधिकारियों के साथ पलवल में सेक्टर- 2 में होने वाली प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की रैली को लेकर चर्चा कर जिम्मेवारी तय की।
 
बता दे कि 20 नवंबर को यह रैली वीर स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई जी की सेना की सेनापति वीरांगना झलकारी बाई जी की जयंती के उपलक्ष में आयोजित की जा रही है।

No comments :

Leave a Reply