HEADLINES


More

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस - जेआरसी सदस्यों ने पेटिंग से दर्शाया शिक्षा का महत्व

Posted by : pramod goyal on : Friday 17 November 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और स्काउट्स गाइड्स द्वारा पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री और विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों व नियामकों के संस्थापकों में से एक मौलाना अबुल कलाम आजाद के शिक्षा में योगदान की  स्मृति में उनकी जयंती पर मनाया जाता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचं


दा ने कहा कि उन्होंने देश में उच्च शिक्षा के मुख्य नियामकों व संस्थानों जैसे  अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ए आइ सी टी ई, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यू जी सी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आइ आइ टी सहित अन्य नियामकों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौलाना आजाद ने कई संस्थानों की स्थापना की जिनमें ललित कला अकादमी, संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी सम्मिलित हैं। इस बार राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 की थीम नवाचार को अपनाना रखा गया है। यह थीम पढ़ने पढ़ाने के लिए क्रिएटिव, अध्यापन के एडवांस तरीकों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर बल  डालता है। विषय पाठ्यक्रम बदलना और शिक्षा में नवाचार और अन्वेषण को सम्मिलित करने को महत्व दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय प्रत्येक वर्ष एक अलग फोकस क्षेत्र निर्धारित करता है। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा हमें संस्कारवान, चरित्रवान बनने तथा सद्गुणों को आत्मसात करने के पथ पर अग्रसर करती है तथा हमें अधिक उत्तरदायित्व लेने के सक्षम बनाती है। मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को शिक्षा दिवस के रूप में मनाए जाने का शुभारंभ वर्ष 2008 से किया गया। उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान आई आई एस सी बैंगलोर की स्थापना पर बल दिया। पहले भारतीय शिक्षा मंत्री के रूप में आजाद का मुख्य ध्यान स्वतंत्रता के बाद के भारत में ग्रामीण निर्धनों और लड़कियों को शिक्षित करना था। शिक्षा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने वयस्क साक्षरता 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य, सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा, और माध्यमिक शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर जोर दिया। विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता में करिश्मा, डिंपल और राधिका को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय घोषित किया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सहयोगी अध्यापकों गीता, धर्मपाल शास्त्री, जितेंद्र गोगिया, सुशीला, ममता, हिमानी तथा सभी प्रतिभागिता कर रहे छात्र, छात्राओं तथा विजेताओं का स्वागत और अभिनंदन किया तथा सभी अध्यापकों से आह्वान किया कि सभी छात्र छात्राओं  को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दें।

No comments :

Leave a Reply