HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने मंत्री देवेंद्र बबली का पुतला दहन किया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 November 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 17 नवंबर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने  आज उपायुक्त कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करके पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली का पुतला दहन किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले भर के सैकड़ो ग्रामीण सफाई कर्मचारी सेक्टर 12 में धरना स्थल पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय के सामने गए। यहां पर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करो, न्यूनतम वेतन ₹26000 लागू करो, सभी कर्म


चारियों को बीडीपीओ के रोल पर रखने के नारे लगा रहे थे।  प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान महेंद्र सिंह मंढोतिया ने किया। जबकि कार्रवाई का संचालन जिला सचिव दिनेश पाली कर रहे थे।  सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र  सिंह डंगवाल भी इस मौके पर  मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी 16 सूत्री मांगों को लागू करवाने के 10 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। आज  39 दिन हो गए हैं। इस हड़ताल को डोर टू डोर कूड़ा उठाने वालों ने  भी अपना समर्थन दिया था। लेकिन हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत एवं विकास विभाग के साथ वार्तालाप होने के बाद  भी  मांगों को आज तक लागू नहीं किया गया । जबकि प्रदेश के सभी गांवों में सफाई करने और कूड़ा उठाने का काम बिल्कुल ठप्प पड़ा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं  है। जबकि आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को काम करने के लिए पंचायतों के द्वारा औजार भी नहीं दिए जाते हैं। जिसकी वजह  से उनको काम करने में परेशानी होती है। बीमार होने पर  पैनल के अस्पतालों में इलाज नहीं होता  है। इनको किसी प्रकार की अग्रिम राशि नहीं मिलती। और न  हीं अनाज खरीदने के लिए सरकार से धनराशि  मिलती है। सरकार और विभाग के अधिकारी इनके साथ भेदभाव करते हैं। सरपंचों   के द्वारा झूठी शिकायत करने पर बीडीपीओ के कार्यालय के सहायक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन काट  देते हैं। अभी तक मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को सेवा में रखने का मामला भी लंबित पड़ा हुआ है। इन्हीं बुनियादी मुद्दों को लागू करने के लिए यह हड़ताल की जा रही है। यूनियन के जिला सचिव दिनेश पाली ने बताया कि कल प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं  की रोहतक में मीटिंग होने जा रही है। जिसमें आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि यूनियन ने 20 नवंबर तक हड़ताल को पहले ही बढ़ा दिया था। आज के प्रदर्शन को नरेश , राजू तिगांव, मनोज नरियला, राजू नरावली, महेंद्र मंढोतिया, धर्मेंद्र, श्यामवती, बीना, राजवती, राजन, मोखला देवी, मनोज हंस, बलेश कुमारी विनीत, आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply