//# Adsense Code Here #//
दीपावली की रात अंबाला कैंट बस स्टैंड पर तैनात सोनीपत के पटेल नगर निवासी रोडवेज कर्मचारी राजबीर सिंह की हत्या के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी आज प्रदेश भर में चक्का जाम कर रहे हैं।
चक्का जाम की स्थिति अंबाला, हिसार, रेवाड़ी और रोहतक आदि जिलों में ज्यादा देखी जा रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे पर धरना भी दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस बीच प्रभावित जिलों में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
No comments :