HEADLINES


More

राज्य स्तरीय बालिका रेडक्रॉस कैंप - सराय ख्वाजा जेआरसी का राज्य स्तरीय बालिका उत्कृष्ठ प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday 9 November 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवम प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के नेतृत्व में  हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा भूपतवाला, हरिद्वार, उत्तराखंड के नंगली बेला आश्रम में तीन नवंबर से  आठ नवंबर तक  आयोजित किए गए राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्रों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। विद्यालय परिवार ने प्रतिभागिता कर रही छात्राओं


और अध्यापकों का उत्साहवर्धन करते हुए सराहना की और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर और प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय की पांच जूनियर रेडक्रॉस सदस्य छात्राएं मोनिका सेठी, तान्या, अंजली, आंचल, अंजली और अध्यापिका सोनिया  स्टेट रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप में प्रशंसनीय प्रदर्शन किया। छात्रा  मोनिका सेठी ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट कोर्डिनेटिंग टीम, ग्रुप डांस में द्वितीय स्थान, एकल नृत्य में तान्या को तृतीय स्थान, काउंसलर प्राइज, तान्या को स्पेशल कैटेगरी डांस पुरस्कार एवम ओवर ऑल ट्रॉफी सहित छह पुरस्कार सराय ख्वाजा जे आर सी को प्राप्त हुए। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस सदस्य बालिकाएं   सोलो डांस, ग्रुप डांस, ग्रुप सोंग, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम शिविर के अंतिम दिन आठ नवंबर को घोषित किया गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा और विद्यालय स्टाफ ने सभी बालिकाओं और अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण शिविर में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए प्रतिभागी छात्राओं एवम अध्यापिकाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी प्रतिभागी बालिकाएं और अध्यापिकाएं आज न्नौ नवंबर को फरीदाबाद आई है। छात्राओं ने उत्तराखंड हरिद्वार में विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया। सभी जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्यों ने राज्य स्तरीय शिविर में चयन के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply