HEADLINES


More

समाज में तीज-त्यौहार का उत्सव महिलाओं के बिना अधूरा – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 November 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 10 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज में तीज-त्यौहार का उत्सव महिलाओं के बिना अधूरा है। महिलाएं समाज की अहम कड़ी हैं और हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त व समृद्ध करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।

मुख्यमंत्री आज फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित धनतेरस महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

श्री मनोहर लाल ने धनतेरसछोटी दिपावलीदिपावलीगोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूरजकुंड में पहली बार दिवाली मेला आयोजित किया जा रहा हैजो 3 नवंबर, 2023 को शुरू हुआ था। इसी प्रकारएक मेला आज से शुरू होकर 22 जनवरी, 2024 तक भगवान श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में भी आयोजित होगा। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उस दिन हम सभी के लिए एक और दिवाली होगीउसके लिए आपको सभी को अग्रिम बधाई।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हरियाली तीज उत्सव पर राज्य सरकार की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया थाजिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं को मेरी ओर से एक भाई स्वरूप कोथलियां दी गई थी। आज भी इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं को एक दीपककैलेंडर और अन्य वस्तुएं भेंट स्वरूप दी जाएंगी।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि विगत 9 वर्षों में केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं चलाई गई हैंजिसे धरातल तक पहुंचाकर सभी को लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सम्मानित भी किया।


No comments :

Leave a Reply