HEADLINES


More

इजराइल और फिलीस्तीन के बीच युद्ध को बंद करने की मांग को लेकर शांति मार्च निकाला

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 1 November 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 1नवंबर - इजराइल और फिलीस्तीन के बीच में जारी  युद्ध को बंद करने  और  निर्दोष नागरिकों व मासूम बच्चों की हो रही  मौतों को रोकने की मांग को  लेकर आज सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद, ने  बीके नगर निगम चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और शांति मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने फिलीस्तीन को आजाद करो, इस्राइली हमलों पर रोक लगाओ, गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाओ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला  प्रधान निरंतर पाराशर ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने  बताया  कि यु


द्ध से किसी का भला नहीं होता है। इससे  केवल विनाश होता है। इजराइल ने फिलिस्तीन के लोगों पर जनसंहारक हमला किया है। इजराइल के द्वारा किए गए हमलों से  अब तक आठ हजार से अधिक लोग मारे गए। जिसमें आधे से अधिक बच्चे हैं‌ एक रिपोर्ट में कहा गया है। कि हर 15 मिनट में एक बच्चा मर रहा है। इजराइल  के द्वारा अस्पतालों, संयुक्त राष्ट्र आश्रयों, स्कूलों, पूजा स्थलों पर बमबारी की जा रही  है। 9 अक्टूबर से गाजा को भोजन, पानी, तेल, ईंधन, बिजली, और दावाओं नहीं  मिल रही हैं। 27 अक्टूबर के बाद से इंटरनेट और अन्य संचार माध्यम को भी काट दिए गया हैं। इसकी वजह से जो लोग बमबारी में घायल हुए हैं। उन्हें मदद भी नहीं मिल रही है गाजा के लोग  कई वर्षों से इजरायली नाकाबंदी का सामना कर रहे है। जिसने गाजा पट्टी से फिलिस्तीनी नागरिकों को अपनी सरजमीं से बेदखल करने की योजना बना रखी है।  फिलिस्तीनी जनता आज भी अपनी स्वतंत्रता की जंग लड़ रही है। इसराइल उन्हे ही अपने देश से बेदखल करने पर आमादा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 अक्टूबर को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का आवाहन किया गया। इस प्रस्ताव के समर्थन में 120 देशों ने मतदान किया। जबकि अमेरिका समेत 14 साम्राज्यवादी देशों ने इसके विरोध में मत दिया। जबकि  भारत सरकार  तटस्थ रही। हम भारत सरकार से भी मांग करते हैं। वह अमरीका की पिछलगु बनने की बजाय संयुक्त राष्ट्र संघ के युद्ध रोकने के प्रस्ताव व फिलिस्तीनी जनता के मुक्ति संघर्ष के साथ खड़ी हो। आज के प्रदर्शन को विजय झा, वीरेंद्र पाल, केपी सिंह, अनिल, संदीप, दिनेश आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply