//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 16 नवंबर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 37 वें दिन भी जारी रही । आज हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में लघु सचिवालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। और जमकर सरका
र के मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान महेंद्र सिंह मंढोतिया ने किया। जबकि संचालन जिला सचिव दिनेश पाली कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को गंभीरता से नहीं ले रही है। हरियाणा के 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को गांव में सफाई का कार्य करते हुए वर्षों बीत गए हैं। इनके कार्य को सरकार रेगुलर मानकर नहीं चल रही है। जब सफाई रोज होनी है। तो उस कार्य को करने के लिए स्थापना को भी नियमित रूप से रखा जाना चाहिए। लेकिन इस कार्य को अंजाम देने वाले कर्मचारी कच्चे हैं। जब काम स्थाई प्रवृत्ति का है। तो उस कार्य को करने वाले कर्मचारियों को पक्का क्यों नहीं किया जाता है? क्या ये कर्मचारी सारी जिंदगी कच्चे ही रहकर इस शोषण और बेगार की मार को झेलते रहेंगे? यूनियन की मुख्य मागों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। इनको बीडीपीओ के रोल पर रखा जाए। मृतक कर्मचारियों के परिवार के सदस्य को एक्सग्रेशिया की नीति के तहत नौकरी दी जाए। ठेकेदारी प्रथा के तहत लगाए गए डोर टू डोर के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लिया जाए और उनको पहले से कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के बराबर वेतन और भत्ते दिए जाएं। ग्रामीण सफाई कर्मचारी के बच्चों को पढ़ाई के लिए 1125 रुपए मासिक शिक्षा भत्ता दिया जाए ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए साल में काम से कम कर वर्दी दो जोड़ी जूते के लिए₹8000 मासिक वर्दी भत्ता तथा ₹500 मासिक धुलाई भत्ता निर्धारित किया जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारी के वेतन में महंगाई भत्ते को जोड़कर भुगतान किया जाए। आज के प्रदर्शन को ब्लॉक फरीदाबाद के प्रधान नरेश पावटा, बल्लभगढ़ के प्रधान मनोज हंस, राजू नारावली, आदि ने भी संबोधित किया।
No comments :