HEADLINES


More

डीएचबीवीएन देगा कर्मचारियों को 2000 रुपए 'दिवाली टोकन गिफ्ट

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 8 November 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 08 नवंबर। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सी और डी श्रेणी के सभी कर्मचारियों को दिपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में टोकन गिफ्ट मिलेगा।

प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि बिजली वितरण निगम ने रुपये 2000/- का 'दिवाली टोकन उपहारदेने का फैसला किया है। सभी सी और डी श्रेणी के समानांतर पात्र कर्मचारियों को दिपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में टोकन गिफ्ट के रूप में 2000 रुपए की राशि दी जाएगी। दिवाली-2023 टोकन उपहार का भुगतान कर्मचारियों के सीधे बैंक खातों में किया जाएगाजो एक नवंबर 2023 तक सेवा में हैं।

उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लगभग 16000 कर्मचारियों को यह दीवाली टोकन गिफ्ट की राशि दी जाएगी। इसमें बिजली निगम के सभी सी और डी श्रेणी के रेगुलर और अनुबंधितएचकेआरएनएल के माध्यम से लगे हुए कर्मचारीकॉन्ट्रैक्ट बेसपार्ट टाइमडीसी रेट के सभी ऑन रोल कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

वित्त निदेशक रतन कुमार वर्मा ने बताया कि इस बारे सभी डीडीओ एवं कार्यकारी अभियंता को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि सभी पात्र कर्मचारियों को दिवाली टोकन उपहार का भुगतान दिवाली से पहले ही जारी कर दिया जाए।


No comments :

Leave a Reply