HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 October 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 17 अक्टूबर  ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने  आज  मंगलवार को भाजपा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय  पर  जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनकी  अनुपस्थिति में उनके ‌निजी सहायक श्री ब्रजमोहन को 16 सूत्री  माँगों का ज्ञापन सौंपा ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले भर के सैकड़ो ग्रामीण सफाई कर्मचारी सेक्टर 12 में धरना स्थल पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय के सामने से होकर सेक्टर 9 और 11


की रोड से होते हुए मंत्री के सेक्टर 8 स्थित कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने ‌जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारी भाजपा, जजपा सरकार मुर्दाबाद, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करो, न्यूनतम वेतन ₹26000 लागू करो के नारे  लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान महेंद्र सिंह मंढोतिया ने किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी 16 सूत्री मांगों को लागू करवाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन हरियाणा सरकार के मंत्री देवेंद्र बबली के साथ चार दौर की वार्तालाप होने के बाद भी  मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है।इसलिए ना चाहते हुए भी कर्मियों को अपनी मांगों की प्राप्ति के लिए 10 अक्टूबर से हड़ताल करने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह अजीब विडंबबना है। कि एक तरफ राज्य और केंद्र की सरकार स्वच्छता अभियान के नाम पर आम जनता के बीच में  ढिंढोरा पीटती है। दूसरी तरफ ग्रामीण अंचल में काम करने वाले सफाई कर्मियों की जायज़ मांगों का समाधान करने पर निरंतर टाल मटोल की नीति अपनाती है। आज भी सफाई कर्मचारी का गांवों में शोषण होता है। और उनसे बेगार ली जा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सफाई कर्मियों के वेतन में गैर बराबरी अभी तक समाप्त नहीं हुई। अभी भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पंचायत के रहमों करम पर निर्भर रहना पड़ता है।उनको काम करते हुए बीमार होने पर हरियाणा सरकार के पैनल के अस्पतालों में इलाज करने की सुविधा प्राप्त नहीं है। इतना ही नहीं इन कर्मचारियों को दीपावली पर कोई अग्रिम राशि नहीं मिलती। और न  हीं अनाज खरीदने के लिए सरकार से धनराशि भी नहीं मिलती है। सरकार और विभाग के अधिकारी इनके साथ भेदभाव करते हैं। सरपंचों   के द्वारा झूठी शिकायत करने पर बीडीपीओ के कार्यालय के सहायक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन में  कटौती कर देते हैं। अभी तक मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को सेवा में रखने का मामला भी लंबित पड़ा हुआ है। इन्हीं बुनियादी मुद्दों को लागू करने के लिए यह हड़ताल की जा रही है। यूनियन के जिला सचिव दिनेश पाली ने बताया कि कल प्रदेश के मुख्यमंत्री का सेक्टर 12 उपायुक्त कार्यालय के सामने पुतला दहन किया जाएगा। आज के प्रदर्शन को नरेश , राजू तिगांव, मनोज नरियला, राजू नरावली, महेंद्र मंढोतिया, धर्मेंद्र, श्यामवती, बीना, राजवती, राजन, मोखला देवी, मनोज हंस, बलेश कुमारी, ओमप्रकाश , सुनील पारछा , विनीत, आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply