HEADLINES


More

भाजपा नेताओं का एक ही मकसद सबका साथ और केवल अपना विकास - शारदा राठौर

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 October 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद।  भाजपा नेताओं और जनता के नुमाइंदो का एक ही मकसद बनकर रह गया है कि सबका साथ और केवल अपना विकास। यह कहना है कांग्रेस नेत्री और बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर का।  शारदा राठौर आज यहां बल्लभगढ़ में अंबेडकर चौक के पास महाराजा अग्रसैन मार्किट में एक कार्यक्रम में बोल रही थी। 

कुमारी शारदा राठौर ने बल्लभगढ़ के विधायक और राज्य सरकार में मंत्री मूलचंद शर्मा पर कटाक्ष किया कि जहां केवल एक ही मिलन होटल होता था अब मिलन पर


मिलन होटल बनते जा रहे है। इतना ही नहीं करोडो की लागत से पांच सितारा होटल भी भाजपा नेताओं के अपने विकास की गाथा बयां कर रहा है।  पूरा शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को इससे कोई सरोकार नहीं है। जनप्रतिनिधि जनता के नौकर है, अगर वे अपनी डयूटी अच्छे ढंग से नहीं निभा रहे तो जनता को भी चाइये कि उन्हें उनके कर्त्वय से मुक्त कर दें। नगर निगम में बिना काम के 200 करोड़ का घोटाला भी किसी सी छुपा नहीं है। शारदा राठौर ने कहा कि आज लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे है और भाजपा नेता केवल अपना विकास करने में लगे हुए है। 

No comments :

Leave a Reply