HEADLINES


More

हरियाणा में दो दिन बाद बारिश के आसार

Posted by : pramod goyal on : Saturday 7 October 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में दो दिन बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 अक्टूबर की रात से ही मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। 9 अक्टूबर को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की आशंका व्यक्त की गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

राज्य के महेंद्रगढ़़ की रातें अब तक सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं। यहां का तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच गया है।

हरियाणा में अब हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में बदलाव का असर सुबह और शाम के समय महसूस किया जाने लगा है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से अब राहत मिलेगी। सुबह और शाम के समय के तापमान में लोगों को जरुर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में आमतौर पर 8 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।


हरियाणा में रात के समय में तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 9 व 10 अक्टूबर को बीच-बीच में आंशिक बदलाव होने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद 11 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं फिर से चलने से रात के तापमान में गिरावट तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

No comments :

Leave a Reply