HEADLINES


More

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस - शिक्षित बालिकाएं देश की उन्नति का प्रतीक

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 11 October 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में जूनियर रेडक्रॉस, स्काउट्स, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिक्षित बालिकाएं देश


की उन्नति का प्रतीक विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विश्व में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों और असमानताओं जैसे भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह एवं अशिक्षा को देखते हुए और उन्हें इन सभी समस्याओं और चुनौतियों से स्वयं को तैयार करने के उद्देश्य से ही हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम बालिकाओं के अधिकारों में निवेश हमारा नेतृत्व और हमारा कल्याण रखा गया है। इस दिवस पर सेव द गर्ल चाइल्ड, चाइल्ड सेक्स रेशियो और बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत सरकार ने समाज में समानता लाने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत भी की है। इस अभियान का उद्देश्य देश की लड़कियों को जागरूक करना है। सामान्य जनों को यह बताना है कि समाज के निर्माण में महिलाओं का समान योगदान है इसमें सभी क्षेत्रों के लोगों को बताया गया है कि लड़कियों को भी निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर गीता ने बताया कि समाज में लड़कियों की स्थिति में सुधार के लिए यह दिवस मनाया जाता है। महिलाओ को अपने घरों, कार्यस्थलों और दैनिक जीवन में कई प्रकार के भेदभाव का सामना करना पड़ता है। बालिकाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए एवम किशोरियों के कल्याण के लिए सरकार ने समग्र बाल विकास सेवा, धनलक्ष्मी, सबला जैसी योजनाएँ चलाई हैं। इन सबका उद्देश्य लड़कियों, विशेषकर किशोरियों को सशक्त बनाना है ताकि वे आगे चलकर एक भविष्य के समाज के निर्माण में योगदान दे सकें। शिक्षा के असीमित अवसर मिलने के पश्चात बालिकाओं के भविष्य में बहुत परिवर्तन आया है और भविष्य में और भी अधिक उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगी। आज की बालिका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे वो क्षेत्र खेल हो या राजनीति, घर हो या उद्योग। खेल हो या मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के पद पर आसीन होकर देश सेवा करने का काम हो सभी क्षेत्रों में लड़कियाँ समान रूप से भागीदारी कर रही है। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और प्राध्यापक कुलदीप, जितेंद्र, सुरेंद्र और गीता ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सुंदर पेंटिंग बनाने के लिए सभी बालिकाओं को सम्मानित किया और उच्च स्तर पर अध्ययन करके सशक्त होने के लिए प्रेरित किया।

No comments :

Leave a Reply