//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 16 अक्टूबर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल आज सातवें दिन भी जारी रही। आज की हड़ताल के दिन सैकड़ो कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने सेक्टर 12 में जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह मंढोतिया ने किया। जबकि संचालन जिला सचिव दिनेश पाली कर रहे थे। इस मौके पर हड़ताली कर्मचारियों को सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा तब तक हड़ताल
लगातार जारी रहेगी। जिला प्रधान सचिव ने बताया कि कल यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक रोहतक में हुई थी जिसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को 23 अक्तूबर तक बढाने का निर्णय लिया गया।कल 17 अक्तूबर को भाजपा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के आवास पर जिला स्तरीय जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनको ज्ञापन दिया जाएगा। और माँगों के समाधान की मांग की जाएगी।18 अक्तूबर से बडे गांवों को चिन्हित करके उसके आस पास के 3-4 गाँवों को शामिल करते हुए उस गांव में कैंडल मार्च, और सरकार का पुतलादहन, मशाल जुलूस आदि का अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें कर्मचारी के परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। क्योंकि ये लड़ाई उनके ही भविष्य के लिए लड़ी जा रही है। यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर भी कियें जायेगें। यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक में आमसभा ने यह भी निर्णय लिया है।कि आगामी 26 अक्तूबर को करनाल में राज्य स्तरीय वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वाल्मीकि जयंती से ही बेगार और शोषण के खात्मे की मांग की जायेगी। जब तक सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं करती है। तब तक सभी साथी मैदान में डटे रहे, हड़ताल जारी रहेगी । आंदोलन को और तेज करना होगा। आज की हड़ताली कर्मचारियों को राजू तिगांव, नरेश पावटा, राजू नारियला, सुनील पारछा, मनोज हंस, ओम प्रकाश आदि ने भी संबोधित किया।
No comments :