HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल 11 वें दिन में प्रवेश कर गई

Posted by : pramod goyal on : Friday 20 October 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 20 अक्टूबर  ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल आज  11 वें दिन में  प्रवेश  कर गई। आज की हड़ताली कर्मचारियों की सभा की  अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह मंढोतिया ने की। जबकि कार्रवाई का संचालन जिला सचिव दिनेश पाली कर रहे थे। इस अवसर पर सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र  सिंह डंगवाल, विशेष रूप से मौजूद रहे। यूनियन


  की मांगों‌ का जिक्र   करते हुए उन्होंने बताया कि आज  भी ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों  को ग्राम पंचायत पर आश्रित रहना पड़ता है। उनको काम करने के लिए औजार नहीं दिए जाते हैं। यूनियन की मांग है। कि उन्हें गांव में सफाई करने के लिए 2 साल में एक बार रेहड़ी  ब्लॉक कार्यालय के माध्यम से वितरित होनी चाहिए। इसके साथ-साथ रेहड़ी की मुरम्मत झाड़ू काशी तसला, हावड़ा, समेत काम के औजार तथा मास्क और दस्तानों, सहित अन्य उपकरणों के लिए500 रूपये मासिक या 6000 रूपए वार्षिक भत्ता कर्मचारियों को उनके बैंक खातों के माध्यम से मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए कम से कम 1125 रुपए प्रतिमाह शिक्षा भत्ता दिया जाना चाहिए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए साल में काम से कम कर चार वर्दी, दो जोड़ी जूते के लिए 8 हजार रुपया वार्षिक वर्दी भत्ता तथा 5 सौ रुपए मासिक धुलाई भत्ता भी निर्धारित किया जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक रैस्ट के बजाए रविवार का अवकाश दिया जाए और बीमार होने पर वेतन सहित अवकाश प्रदान किए जाने चाहिए तथा साल में न्यूनतम  20 अवकाश अवश्य मिलने चाहिए। यूनियन के राज्य प्रधान देवी राम ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी दी की यदि यूनियन की मांगों को लागू नहीं किया जाता है। तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। क्योंकि पहले ही 20 अगस्त 2022 को टोहाना में तथा 26 दिसंबर 2022 को चंडीगढ़ में और 28 जून 2023 को टोहाना में प्रदेश के पंचायत मंत्री के साथ वार्ता हो चुकी है। लेकिन इन वार्ताओं के बावजूद अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 23 जनवरी 2023 को अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनिल मलिक की अध्यक्षता में भी बैठक हो चुकी है। जिसमें सभी मांगों पर सहमति व्यक्त कर दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों की लगातार उपेक्षा की है। सरकार  की इस टालमटोल की नीति की यूनियन कड़ी शब्दों में निन्दा करती है। आज की‌ सभा  को नरेश , प्रधान फरीदाबाद, राजू प्रधान खंड तिगांव, मनोज नरियला, राजू नरावली, महेंद्र मंढोतिया, धर्मेंद्र, श्यामवती, बीना, राजवती, ओमप्रकाश ,  विनीत, आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply