HEADLINES


More

जन कल्याण सेवा न्यास ने अनाज मंडी बल्लभगढ़ में निशुल्क आंखों का कैंप लगाया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 13 September 2023 1 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़। 


जन कल्याण सेवा न्यास के माध्यम से आज अनाज मंडी बल्लभगढ़ में निशुल्क आंखों का कैंप लगाया गया। इसमें सैकड़ो मरीज ने फायदा उठाया।  इस मौके पर जन कल्याण सेवा न्यास के प्रधान अमित गोयल, महामंत्री गौरव शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रेम मदन मौजूद रहे।  इस मौके पर मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। यह प्रोग्राम जन कल्याण सेवा न्यास के प्रधान उदित गोयल ने अपने प्रतिष्ठान लालाराम लख्मीचंद पर रखवाया। इस मौके पर अनाज मंडी के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

जन कल्याण सेवा न्यास इससे पहले आम जनता को बूस्टर डोज और जगह जगह कैम्प लगाकर घर घर तक आर्युवेद के दवाएं पंहुचा चुका है।  कैम्पों में लोगो के स्वास्थय जाँच कराकर लोगो को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। 



1 comments : for जन कल्याण सेवा न्यास ने अनाज मंडी बल्लभगढ़ में निशुल्क आंखों का कैंप लगाया