HEADLINES


More

निगम कर्मचारियों द्वारा लगातार दूसरे दिन भी काले बिल्ले गाकर की गई विरोध सभा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 20 September 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 20 सितंबर - प्रदेश के पालिकाओ, परिषदो,  निगमो एव अग्निशमन के कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने के लिए हरियाणा सरकार ने किया मजबूर। सरकार ने कई दौर की वार्ताओं में मानी गई मांगों को ईमानदारी से नहीं किया लागू। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई एवं सीवर सफाई जैसा घृणित कार्य करने वाले कर्मचारियों को न्याय देने की बजाय ठेकेदारों के हवाले कर गुलाम जैसा जीवन जीने के लिए कर रही है। मजबूर यह आप आज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने नगर निगम मुख्यालय पर निगम कर्मचारियों द्वारा आज लगातार दूसरे दिन भी काले बिल्ले 


लगाकर की गई विरोध सभा को संबोधित करते हुए कही। श्री शास्त्री ने कहा कि प्रदेश के पालिका, परिषद, निगम, बोर्ड, कॉरपोरेशन, सरकारी,अर्ध सरकारी, यूनिवर्सिटी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी एवं सीवर मैनो की हत्याओं पर सरकार मौन है ।इसलिए कर्मचारियों ने आंदोलन का मन बना लिया है, और अब ये कर्मचारी 25 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रदेश की सभी पालिकाओं, परिषदों व निगमो में क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे और 15 अक्टूबर को रोहतक में कर्मचारी आक्रोश रैली कर सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे।

 कर्मचारियों ने बीके चौक से नीलम चौक तक उल्टी झाड़ू कर काले- झंडों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन भी  किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपाध्यक्ष कमला राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि, जिला प्रधान दिलीप बोहत, जिला कोषाध्यक्ष अनिल चिंडालिया, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह बालगोहेर, देवी चरण शर्मा, शिवकुमार, महेश शर्मा, शहाबुद्दीन, कृष्ण चिंडालिया, राकेश चंडालिया, सुरेश देवी, ललिता देवी आदि ने किया।
       संघ के राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि वह जिला प्रधान दिलीप बोहत ने सरकार की स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए मैनपॉवर और सफाई के उपकरण होने जरूरी है केवल फोटो सेशन से स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा घोषित सभी आंदोलन में निगम कर्मचारी बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लेंगे संघ की जिला कमेटी ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम की ओर से 31 बस रैली में जाएंगी।
उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों  फायर विभाग को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करने, अनुबंधित कर्मचारियों, मैन पावर के ठेकों व वर्कआउट सोर्स, ऑपरेशनल एन्ड मेंटेनेंस, डोर-टू-डोर, पार्ट 1 व पार्ट-2, दैनिक वेतनभोगी, डीसी रेट पर लगे सभी सफाई व सीवर कर्मचारियों, फायर मैनो व ड्राइवरों व ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करने, पक्का करने तक सभी भत्तों सहित समान काम-समान वेतन देने, 2063 फायर ऑपरेटर कम ड्राइवरों की भर्ती पर रोक लगाओ, क्लर्कों को 35 हजार400 रुपये ग्रेड पे देने वह ग्रुप डी के कर्मचारियों को 29 हजार 100 रुपये ग्रेड पे देने तथा सहायक सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक व जेई की वेतन विसंगति दूर करो, डिमिनेशन कॉडर में शामिल पदों को बहाल करो, माली, बेलदार, मेशन, ट्यूबवैल ड्राइवर व हेल्पर चौकीदारों व्हीकल ड्राइवरों को तेल साबुन दो, विभिन्न पालिकाओं परिषदों निगमो व फायर विभाग के कर्मचारियों को नियम व शर्तों में ढील देकर 6 सितंबर 2019 के पत्र अनुसार विभाग के रोल पर करने,  पालिका, परिषद, निगम में सैनिटेशन स्टाफ  व  ग्रुप सी वेडिंग तथा फायर विभाग में कर्मचारियों के नए पदसृजित करने, फायर कर्मियों को 1 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने तथा सफाई कर्मचारियों को 1 हजार रुपये स्वच्छता प्रोत्साहन राशि देने व मांग पत्र में वर्णित मांगों का समाधान  के लिए 15 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली के मंच से हड़ताल का ऐलान करेगा।
आज के प्रदर्शन विरोध सभा में अन्य के इलावा कर्मी नेता गुरुचरण दर्शन सोया, सुदेश कुमार, खांडिया, देवी सिंह मझवली, संजय कीर  महेश शर्मा अजय शास्त्री राम रतन कर्दम सूरज रँगा महिला नेता कमलेश कमला शकुंतला ज्ञानवती प्रेमपाल शक्ति सिंह श्रीपाल मौर्या रघुवीर चौटाला महेंद्र कुरिया प्रदीप चावरिया के अलावा सैकड़ो कर्मचारी कार्य कर्ता भी विरोध सभा एवं प्रदर्शन में उपस्थित रहे। 

No comments :

Leave a Reply