फरीदाबाद। नीलम पुल को दो दिन पहले ही बंद कर दिया गया। फिर भी अभी तक रिपेयरिंग का काम शुरू नहीं हुआ है। जिसके चलते आम जनता काफी परेशान हैं। इसके कारण सभी जगह भयानक रूप से ट्रैफिक जाम लगा रहता है। मुरमत्त का काम करने वाले ठेकेदार और उसके आदमी अपने सहयोगी के साथ वहां लगें टेंटों में आराम फरमा रहे हैं। यह काम लगातार रात दिन काम करके भी एक सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। लेकिन अंधेर नगरी चौपट राजा की मिसाल कायम को किया जा रहा है। श्रमिक नेता एस डी त्यागी का कहना है कि जागो सरकार, जागो प्रशासन जागो। प्रशासन काम के नाम पर पुल या किसी भी सड़क को बंद कर दिया जाता है। लेकिन महीनो तक ना तो सड़क बनाने का काम शुरू होता है और ना ही मुरमत्त का। कई बार तो बनाने के नाम पर बनी बनाई सड़क को तोड़ दिया जाता है। लेकिन उस पर निर्माण कार्य महीनो तक शरू हो पाता है। जिसके कारण आम लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एस डी त्यागी का कहना है कि सरकार और प्रशासन के पास न तो कोई नीति है और ना ही काम की कोई इच्छा शक्ति है।
No comments :