HEADLINES


More

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को जल्द से जल्द करें पूरा:- कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 22 September 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 22 सितम्बर। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ के उपमंडल स्तरीय सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की विकास कार्यों की घोषणाओं के तहत हो रहे कार्यों सहित बल्लभगढ़ में चल रहे अन्य विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक नगर निगम के अधिकारियों के साथ की।

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने  समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वही कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने  सबसे पहले एसडीएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम को लेकर अधिकारियों को बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को रुके हुए काम और शहर की सफाई को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  शहर के विकास कार्यों को लेकर झड़ी लगाई हुई है। ज्यादातर गलियों में सीवर पानी ,साफ सफाई की ज्यादा दिक्कतें लोगों को होती थी। उसी को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ आज शुक्रवार को बल्लभगढ़ सचिवालय में समीक्षा बैठक की है। बैठक में  जल्द ही कार्य पूरे करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। ताकि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

 - समीक्षा बैठक में ये रहे मौजूद-

 बैठक में नगर निगम कमिश्नर मोना श्रीनिवास ,एसडीएम त्रिलोकचंद,बल्लभगढ़ नगर निगम जॉन की ज्वाइंट कमिश्नर शिखाएमओएच प्रभजोतनिगम के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कर्दमभाजपा नेता टीपरचंद शर्मापारस जैनरवि भगत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद हैं।


No comments :

Leave a Reply