HEADLINES


More

बोनी पोलीमर्स लिमिटेड वर्कर्स यूनियन की आम सभा कंपनी के गेट के सामने सेक्टर 6 में हुई

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 19 September 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 19 सितंबर  बोनी पोलीमर्स लिमिटेड वर्कर्स यूनियन की आम सभा कंपनी के गेट के सामने सेक्टर 6 में हुई। इसकी अध्यक्षता  राम सिंह यूनियन के उप प्रधान ने की। कार्यवाही का संचालन यूनियन के सचिव धर्मेंद्र दुबे ने किया। इस बैठक को  सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल  ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बोनी मैनेजमेंट श्रमिकों के मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं कर रही है। वर्करों को पिछले चार-पांच सालों से महंगाई भत्ता  नहीं मिल रहा है। वर्दी, जूते जुराब,की कीमतों में लगातार  बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन कंपनी वर्करों को बढ़ी हुई कीमतें नहीं दे रही है। कंपनी के प्रबंधक एग्रीमेंट को लागू नहीं


करते हैं। यूनियन के द्वारा प्रेषित पत्रों को भी नहीं लिया जा रहा है। वर्करों को यूनियन में भाग नही ले सकें। इस लिए उन् पर मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, स्थानांतरित करने का दबाव जा रहा है। आज ही आठ वर्करों को दूसरे स्टेशनों पर नहीं जान के आरोप में ड्यूटी पर नहीं लिया गया है। उनके गेट बंद कर दिए। यूनियन ने कल 20 सितंबर को डीएलसी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।  यहीं पर काम से हटाए गए वर्करों  के बारे में भी निर्णय लिया जाएगा।  उन्होंने बताया की  8 अक्टूबर को  करनाल में सीटू और खेतमजदूर यूनियन   ऐतिहासिक रैली  कर रही है।यह रैली बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, के विरोध में हो रही है। इसकी‌‌ तैयारी जोरों से चल रही है। क्योंकि राज्य सरकार की नीतियों से समाज के सभी वर्गों में  भारी निराशा  है। छात्र नौजवान, कर्मचारी, मजदूर, महिला, सभी महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं । कंपनी के प्रबंधक मजदूरों  पर अधिक काम का काम का दबाव दबाव बना रहे है।  लेकिन बेतन में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। रैली राज्य में न्यूनतम वेतन संशोधित करके 26हजार रुपये करने ,मजदूर विरोधी लेबर कोडस रद्द करने, ठेका प्रथा  व निजीकरण पर रोक लगाने, परियोजना कर्मियों, और  सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सभी मजदूरों को आवास, शिक्षा स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा प्रदान करने, बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने बिजली बिल 2023 रद्द करने मजदूरों और किसानों के कर्जे माफ करने जरूरतमंद लोगों को सस्ता राशन देने सभी फसलों की खरीद एमएसपी से सुनिश्चित करने, खेत मजदूरों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिए। परिवार पहचान पत्र के नाम पर सुविधाओं को छीनना  बंद किया जाए। मनरेगा में 200 दिन का काम और 600 रुपए की मजदूरी देने, बैठक में आशा वर्कर यूनियन की हड़ताल  का समर्थन करने  का प्रस्ताव पास किया गया।आज की सभा को राम सिंह धर्मेंद्र दुबे दुर्गेंद्र गजेंद्र हरिश्चंद्र नर बहादुर भारत राजेश कुबेर राणा दिलीप सिंह ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply