HEADLINES


More

हरियाणा के 19 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया

Posted by : pramod goyal on : Sunday 24 September 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के 19 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सूबे में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक सूबे के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बने रहने के आसार जताए हैं।


हरियाणा में मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट किया है, उनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। वैसे मौसम विभाग ने मानसून सीजन में भी अगस्त और सितंबर माह को सूखे की श्रेणी में रखा है।

No comments :

Leave a Reply