//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह दिल्ली के कल्याणपुरी से मथुरा जा रहा था। फरीदाबाद के सराय इलाके में अचानक ट्रेन से रेल की पटरी पर जा गिरा। उसे काफी गंभीर चोट आई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल में रखा गया है।
मृतक की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी जगदीश के तौर पर हुई है। उसकी साली बेबी ने बताया कि वे पांच बहनें हैं। जिसमें से छोटी बहन आगरा के पीली कोठी इलाके के पास रहती है। उनके पति राजकुमार का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है। उनकी बेटी डोली आगरा में छठी क्लास में पढ़ती है। उसके स्कूल में उसके पिता राजकुमार का डेथ सर्टिफिकेट मांगा गया था। जगदीश डेथ सर्टिफिकेट लेकर आगरा जा रहे थे।
No comments :