HEADLINES


More

BJP ने कई राज्यों के अध्यक्ष बदले

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 4 July 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 नई दिल्‍ली: 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कई राज्‍यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिये हैं. तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. देश में अगले साल लोकसभा चुनाव हैं. ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही ये फेरबदल किए गए हैं. 

जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.


No comments :

Leave a Reply