मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी। हालात अनुकूल रहे तो हरियाणा में भी जून के अंत या जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने हरियाणा में मानसून को लेकर फिलहाल जो डेट जारी की है, वह 30 जून है। इससे पहले परी मानसून की बारिश की संभावना प्रदेश में बनती है तो लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
अरब सागर से गुजर रहा तूफान बिपरजोय भी प्रदेश के तापमान को प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी मौसम विभाग ने कोई फाइनल रिपोर्ट नहीं दी है। पिछले साल की बात करें तो मानसून ने 29 जून को उत्तर की तरफ से हरियाणा में प्रवेश किया था। 30 जून को यह रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में बरसने लगा था।
जून के आरंभ में बारिश का दौर गुजर जाने के बाद से ही प्रदेश के लाेग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। गुरुवार को राहत भरी खबर आयी कि मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है। IMD के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
No comments :