//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 5 जून - सैंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद, ने आज सोमवार को बी के नगर निगम चौक पर प्रदर्शन करके भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के पुतले फूंके। पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीटू के कार्यकर्ता आशा वर्कर यूनियन के कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां पर से जुलूस लेकर बादशाह खान
अस्पताल के चौक पर पहुंचे। भाजपा सरकार की नीतियों से नाराज प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारी बृजभूषण शरण और हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तार करो, महिला पहलवानों को न्याय दो के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि भाजपा सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा मात्र खोखला है। हैरानी की बात है। कि इस नारे को देने वाली सरकार के कार्यकाल में बेटियों के साथ सबसे अधिक अन्याय और अत्याचार हुए हैं। बेटियों का यौन शोषण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने में भाजपा सरकार पूर्ण रूप से विफल रही है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सीटू के प्रधान निरन्तर पराशर ने किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री, ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर धर्म सिंह मुला, राकेश चिंडालिया, हेमलता,संगीता, नीलम जोशी, पूजा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थिति रहे।
No comments :