HEADLINES


More

नगर निगम मुख्यालय पर लगातार चौथे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी

Posted by : pramod goyal on : Thursday 8 June 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद - नगर निगम मुख्यालय पर लगातार चौथे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी कल 9 जून को कार्यालय के लिपिक एवं जूनियर इंजीनियर तथा अन्य फोर्थ क्लास के कर्मचारी बैठेंगे क्रमिक भूख हड़ताल पर आज वाटर सप्लाई बेलदार माली एवं इलेक्ट्रिशियन विभाग के 46 कर्मचारी वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवीचरण शर्मा की अध्यक्षता में  क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे।

भूख हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में भोजन अवकाश

के समय जोरदार विरोध सभा भी आयोजित की गई जिस का संचालन बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन ने किया इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि राज्य उपप्रधान कमला जिला प्रधान दलीप सिंह बोहत सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया  आदि उपस्थित रहे भूख हड़ताल कर्मचारियों को उस वक्त और अत्याधिक बल मिला जब सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह व कैसियर मास्टर भीम सिंह ने सभी विभागों के कर्मचारियों की ओर से निगम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए निगम प्रशासन को चेतावनी दे डाली जल्द मांगों का समाधान करें अन्यथा सर्व कर्मचारी संघ भी आंदोलन में कूद पड़ेगा।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री जिला प्रधान दलीप सिंह बोहत  संयुक्त रूप से कहा कि निगम अधिकारी कर्मचारियों को परेशान करना बंद करें और उनकी मांगों का समाधान करने की ओर बढ़े उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को अभी तक वरिष्ठता के आधार पर वेतन नहीं दिया जा रहा है तथा पूर्व में एआरसी नामक कंपनी द्वारा लगभग 60 कर्मचारियों का कई महीनों का वेतन भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार के पत्र के अनुसार सफाई व सीवर कर्मचारियों को नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नियमित नहीं किया जाएगा तथा पात्र कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने पदोन्नति करने कच्चे व पक्के कर्मचारियों को एलटीसी देने बेलदार माली इलेक्ट्रिशियन ट्यूबल हेल्पर व ड्राइवर मैसन ड्राइवर व अन्य कर्मचारियों को तेल साबुन देने, सफाई कर्मचारियों ड्राइवरों टुबेल ऑपरेटर व अनुबंधित सफाई कर्मचारियों को जूते में वर्दी देने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी प्रकार के आर्थिक लाभ देने सहित अन्य मांगों का जब तक निगम प्रशासन समाधान नहीं करेगा तब तक निगम मुख्यालय पर आंदोलन जारी रहेगा।
आज की क्रमिक भूख हड़ताल में अन्य के इलावा क्रमि नेता रघुवीर चौटाला  मनोज शर्मा रणजीत रामरतन कर्दम वेद प्रकाश शर्मा तिलोक पंडित जी महेश शर्मा जीतराम रामपाल हेमंत नंदन सुखबीर ईश्वर विनोद माली संजय अरोड़ा पूरन सिंह तेवतिया सुरेंद्र बेलदार रामेश्वर राजेंद्र तथा रंजीत शुक्ला कृष्ण चंडालिया , सतवीर शास्त्री कुंवर पाल बालगोहर,  शक्ति सिंह, सुरेश ,ललिता, शकुन्तला, कमला, नीतू, रणजीत सुक्ला सहित दर्जनों नेताओ ने भी सम्बोधित किया ।

No comments :

Leave a Reply