HEADLINES


More

बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 24 May 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


बारिश के असर से प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है और यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे रहा। अंबाला के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री की गिरावट आई और रात का तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर पर्वतीय क्षेत्र में सोमवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार रात व बुधवार सुबह बारिश हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा यमुनानगर में 13.5 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 7.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण रात के तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

No comments :

Leave a Reply