HEADLINES


More

विकास की नीतियों जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंकार्यकर्ता - मूलचंद शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 May 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

बल्लबगढ़, 21मई - आज प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकारणी की बैठक ली। इस बैठक में सभी जेस्ट और श्रेष्ठ पदाधिकारी और सभी मोर्चों के कार्यकर्तागण ने सेक्टर 2 कार्यालय पर पहुंचकर परिवहन मंत्री श्री शर्मा के विचार सुने।। इस बैठक में जिला अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, श्री टीपरचंद शर्मा सहित सभी गणमान्य भी लोग मौजूद रहे। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया है,और आज बीजेपी मजबूत कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा में मजबूती के साथ सरकार चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सरकार की विकास की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें ताकि आम आदमी को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य और जनकल्याणकारी नीतियों का पता चल सके .इसके अलावा परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकारणी बैठक के तहत आदर्श नगर मंडल की बैठक सुभाष कॉलोनी गली नंबर 13 स्थित मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला में भी शिरकत की ।। इस बैठक में सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जेस्ट और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और सभी मोर्चों के पधाधिकारी वा कार्यकर्तागण ने भाग लिया ,इस मौके पर सरकार के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई और उपलब्धियों को बताते हुए आमजन तक सरकार की नीतियों को  पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। 

इसके अलावा  प्रदे

श के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के मार्गदर्शन में मुजेसर मंडल की कार्यकारिणी की बैठक श्री ज्ञानेंद्र भारद्वाज के ऑफिस पर आयोजित की गई, इस बैठक में आगामी 30 मई से 30 जून तक होने वाले पार्टी के कार्यक्रम की चर्चा हुई और परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी द्वारा चलाए गए विकास कार्य पर बैठक में बात की गई। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग, मंडल अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव ,मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ट सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply