HEADLINES


More

राज्य कर्मियों ने जंतर मंतर पर पहुंच कर आक्रोश प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 23 May 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,23 मई। 


ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न राज्यों के राज्य कर्मियों ने  जंतर मंतर पर पहुंच कर आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सभी जातियों, राज्यों व धर्मों के कर्मचारियों ने शामिल होकर सरकार के जाति एवं इलाके विशेष का आन्दोलन बताने वाली ट्रोल आर्मी को भी करारा जबाब दिया। प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान आदि राज्यों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एकत्रित हुए और वहां से केन्द्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ और पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जूलूस की शक्ल में जंतर-मंतर पर पहुंचे और आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, कोषाध्यक्ष शशीकांत राय,उप प्रधान सतीश राणा, सचिव एन डी तिवारी, गोपाल दत्त जोशी, पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीपाल सिंह भाटी आदि कर रहे थे। भीष्म गर्मी के बावजूद आक्रोश प्रदर्शन में कर्मचारियों के जोश व आक्रोश देखते ही बन रहा था। प्रदर्शन में महिला कर्मचारियों की उपस्थिति भी प्रभावशाली रही। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल अग्रवाल,यूटी चंडीगढ़ एम्पलाइज एंड वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष रघबीर चंद, पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन वैज्ञानिक के अध्यक्ष गगनदीप सिंह, दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी यूनियन राज्य कर्मियों के चेयरमैन वीरेंद्र गौड़ भी प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जब देश के गौरव व गोल्ड मेडलिस्ट ओलंपियन महिला पहलवानों की शिकायत पर एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही तो आम महिला को कैसे न्याय मिलेगा। उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोपी को अभी तक गिरफ्तार न करने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी जितनी देर से होगी, भाजपा को उतना ही ज्यादा राजनीतिक नुक्सान उठाना पड़ेगा। क्योंकि पूरे देश की भावनाएं आंदोलन के साथ जुड़ चुकी है। कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में इंडिया गेट पर कैंडल मार्च में भी भाग लिया।


ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष लांबा व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा की फेडरेशन यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और पहलवानों की अन्य मांगों के समर्थन में 8-9 व 10 मई को सभी राज्यों में प्रदर्शन कर चुका है और आज हमारे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर पहुंच कर आंदोलन का समर्थन करते हुए पुनः एकजुटता प्रकट की है। उन्होंने ऐलान किया कि भविष्य में भी आंदोलन को चला रही पहलवानों की कमेटी जो भी फैसला लेगी,उसका पुरजोर समर्थन किया जाएगा। फेडरेशन के कोषाध्यक्ष शशीकांत राय, उपाध्यक्ष सतीश राणा, सचिव एनडी तिवारी व गोपाल दत्त जोशी, कमल अग्रवाल व वीरेंद्र गौड़ ने कहा कि पुलिस यौन उत्पीड़न के आरोपी को सबूत मिटाने के लिए प्रयाप्त समय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाति व इलाके विशेष का आन्दोलन बताने से आंदोलन कमजोर नहीं होगा। उन्होंने पहलवानों से शांतिपूर्वक आंदोलन को चलाने की भी नसीहत दी। क्योंकि सरकार इस आंदोलन को कमजोर करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

No comments :

Leave a Reply