HEADLINES


More

राष्ट्र सर्वोपरि मानकर राष्ट्र निर्माण में कार्यरत हैं भाजपा कार्यकर्त्ता : सुधा यादव

Posted by : pramod goyal on : Friday 19 May 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 19 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल में दुनिया में भारत के परचम ऊँचा करने का काम किया । मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच से ‘वन अर्थ, वन फॅमिली और वन फ्यूचर’ के सन्देश को पुरे विश्व में पंहुचाया। मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मानता है । मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर महासम्पर्क अभियान के निमित जिला कार्यकारिणी बैठक 


में बोलते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव ने कहा । भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद की जिला कार्यकारिणी बैठक ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में अटल कमल जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई I बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जरभाजपा फ़रीदाबाद के प्रभारी सत्यप्रकाश जरावता,जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मापूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशीविधायक सीमा त्रिखा नरेन्द्र गुप्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,  मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ स्थानीय निकाय विभाग के प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरीपूर्व विधायक राजिन्द्र बिसला, नागेन्द्र भडाना, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, राजीव जेटलीपूर्व महापौर सुमन बाला, निवर्तमान उप महापौर मनमोहन गर्ग, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सोहनपाल सिंह टेकचंद शर्मा , निवर्तमान महापौर सुमन बालाटिपरचंद शर्मा व ज़िला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे I मंच का संचालन जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल ने किया  I 

भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के  समग्र विकास के साथ देशवासियों को सशक्त करने का काम किया है मेक इन  इंडिया, गरीब कल्याण, पिछड़ों और महिला सशक्तिकरण पर केन्द्र सरकार में बहुत कम किया है I मेक इन इंडिया के माध्यम से विभिन क्षेत्रों में रोजगार के स्थान उपलब्ध कराये जा रहे है I देश के  80 करोड़ लोगों को राशन देना मोदी की गरीब कल्याण की सोच को दर्शाता है I कोरोना महामारी में विशव के बड़े बड़े देश कुछ नहीं कर पायें लेकिन मोदी ने अर्थव्यवस्था को गति भी दी और देशवासियों की जान भी बचाई I बेहद कठिन समय में देश की सरकार को संभालने के बाद मोदी सरकार का 9 साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा कार्यकाल है I कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि 30 मई से 30 जून महाजनसंपर्क अभियान के तहत जन जन से संपर्क कर इन  9 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पंहुचाना है I भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्त्ता पूर्ण मनोयोग और ईमानदारी से कार्य करता है और अब समय आ गया है मिशन 2024 को अपना टारगेट मानकर राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से राष्ट्र निर्माण में जुटना है और देश की जनता की आँखों में जो सपने हैं, उनको पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करना है I

No comments :

Leave a Reply