HEADLINES


More

सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने दो अलग-अलग ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक को सौंपे

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 16 May 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 16 मई

सैंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन  सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने आज मंगलवार को दो अलग-अलग ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक को सौंपे। पहला ज्ञापन  दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रही महिला खिलाड़ियों को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर देश की राष्ट्रपति महोदया के नाम दिया गया। जबकि दूसरा ज्ञापन महामहिम राज्यपाल हरियाणा, सरकार के नाम दिया गया। यह जानकारी देते हुए सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के धरने को आज 24 दिन हो गए हैं। लेकिन उनकी आवाज सरकार सुन नहीं रही है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर जिन महिला खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। और मेडल जीतकर लाई। लेकिन  आज उनको अपने साथ हुए यौन उ

त्पीड़न के विरोध में  न्याय प्राप्ति के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा हैं। उनको अपने साथ  उत्पीड़न करने वाले के विरुद्ध एफआईआर तक करवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा है। उनके प्रति पुलिस और प्रशासन का रवैया उदासीन दिखाई देता है। क्योंकि उत्पीड़न करने वाला आज  भी खुलेआम घूम रहा है।उसको किसी का भय तक नहीं है। और अभी भी मीडिया में पीड़ित महिला पहलवानों के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहा है। सरकार उस पर अंकुश नहीं लगा रही है। किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए यह सही नहीं है। हमारे लोकतंत्र की नींव न्यायपूर्ण व्यवस्था पर टिकी हुई है। जिसमें हर इंसान के लिए इंसाफ का वादा निहित है। हमारी इन बेटियों के साथ भी इंसाफ होना चाहिेए इस मामले में राष्ट्रपति महोदया को हस्तक्षेप करना चाहिए। ताकि देश की बेटियों को न्याय मिल सके। क्योंकि भाजपा सरकार आरोपी सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह का बचाव कर रही है। जब उसके विरुद्ध पास्को एक्ट में एफ आई आर दर्ज हो गई है। तो उसको दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। लेकिन दिल्ली पुलिस दोषी के विरुद्ध सरकार के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए इन पहलवानों को न्याय मिलने में देर हो रही है ‌ सीटू जिला प्रधान निरन्तर पराशर ने दूसरे ज्ञापन के बारे में बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा जन संवाद   के नाम पर  आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए उनको डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिरसा में जो जन संवाद कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री ने आयोजित किए उनमें लोगों की समस्याओं को सुनने के बजाय उनकी बेज्जती की गई। पुलिस के द्वारा उन्हें डराया और धमकाया गया। सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद, इस कार्यप्रणाली की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह ढकोसला है।जिसमें किसी एक बात को सुना ही नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सीटू जिला कमेटी सिरसा ने मजदूरों की मांगों को मुख्यमंत्री के सामने उठाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सरकार को आम लोगों की परेशानी को दूर करना चाहिए। आज ज्ञापन सोंपते समय जिला कमेटी के सदस्य देवी राम राज्य प्रधान ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, जिला प्रधान महेंद्र सिंह, ब्लॉक बल्लभगढ़ के प्रधान मनोज हंस, और मिड डे मील वर्करों की जिला प्रधान कमलेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply