HEADLINES


More

जिला लोक संपर्क एवं परिवार समिति की बैठक में 6 शिकायतों को किया फाइल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 31 May 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 31 मई। फरीदाबाद मंडलायुक्त विकास यादव की अध्यक्षता में आज बुधवार 4:00 बजे जिला लोक संपर्क एवं  परिवाद समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में रखी गई कुल 11 शिकायतों में से 6 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया वहीं 5 शिकायतें पेंडिंग रखी गई हैं। इनमें से 2 शिकायतें पुरानी थी और 09 शिकायतें नई थी।

उन्होंने बताया कि जहां भी विकास कार्य चल रहे हैं और उनमें कोई कमी मिलती है तो विजिलेंस कमेटी के संज्ञान में लाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो विजिलेंस कमेटी को दो। ताकि ग्रीवेंस में आने वाली शिकायतों का निपटारा पहले ही किया जा सके।

जो शिकायतें पैन्डिगं रखी गई है इनमें पहली शिकायत कर्ता योगेश शर्मा निवासी सेक्टर-62 बल्लभगढ़ की शिकायत है जो कि एनएचएआई और एचएसवीपी से संबंधित है। दूसरी शिकायत पंकज निवासी मकान नंबर 752, जीवन नगर की शिकायत बैंक ऑफ बड़ौदा से संबंधित है। तीसरी शिकायत देशराज निवासी गांव बसंतपुर की है। वहीं चौथी शिकायत के शिकायतकर्ता समस्त ग्रामवासी चौधरी मोहल्ला सीही गांव से शिकायत है जो कि नगर निगम से सम्बंधित है। चौथी शिकायत श्रीमती शीला शर्मा निवासी ब्राह्मणवाड़ा, बल्लभगढ़ से है जोकि नगर निगम से सम्बंधित है। पांचवी शिकायत विजय कुमार निवासी ई-1465, डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद की है जोकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से संबंधित है। न सभी शिकायतों के लिए कमेटियां गठित कर दी गई है जो अपनी रिपोर्ट जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की अगली बैठक में पेश की जाएगी।

बैठक में डीसी विक्रम सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, एडीसी अपराजिता, डीसीपी पूजा वशिष्ठ, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम त्रिलोक चंद, एसडीएम पंकज सेतिया सीटीएम अमित मान अन्य अधिकारी और जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के सदस्यों सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी तथा शिकायतकर्ता मौजूद रहे।


No comments :

Leave a Reply