HEADLINES


More

चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 20 May 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़ के सबसे पॉश इलाका कहे जाने वाले सेक्टर 1 स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) के 82 बटालियन की GO मैस के गेट से आजादी से पहले की तोप चोरी हो गई। तोप करीब 3 फीट लंबी और 300 किलो के करीब भारी बताई जा रही है।

सबसे अहम बात यह है कि तोप को हेरिटेज की श्रेणी में रखा गया था। मैस के गेट पर यह तोप लगभग 10 साल से रखी थी। चोरी के इस मामले में सेक्टर-3 थाने में IPC की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया गया है।


इसका खुलासा लगभग 15 दिन बाद हुआ है। चोरी की यह घटना बीते 5 और 6 मई की रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तोप के चोरी होने की जानकारी लगभग 15 दिन पहले सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को लगी थी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत 82 बटालियन के कमांडेंट बलविंदर सिंह को दी जो PPS अफसर हैं।

No comments :

Leave a Reply