HEADLINES


More

16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday 20 February 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:-16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज करने उपरांत आरोपी को महिला थाना सेन्ट्रल की आईओ की मदद से थाना खेडी पुल पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करके पीड़ित

को जल्द से जल्द न्याय दिलवाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मयंक है जो फरीदाबाद की नहर पार भारत कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी भारत कॉलोनी में मैडिकल का काम करता है। पीडिता लडकी भारत कॉलोनी में ट्यूशन के लिए जाती थी। जिसकी आरोपी के साथ जान पहंचान हो गई। दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। कुछ दिन पहले पीड़िता का जन्मदिन था। जिसपर आरोपी ने लडकी को घूमाने के वाहाने ओयो होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने इस वारदात के संबंध में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। लड़की के लीगल एड के के सामने बयान करवाए गए और बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने इसमें त्वरित कार्रवाई की गई। शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। महिला थाना पुलिस टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी को भारत कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मामले में पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply