HEADLINES


More

राज्यव्यापी आंदोलन के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय से नीलम चौक तक किया जोरदार प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday 12 May 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद । संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आज नगर निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय से नीलम चौक तक किया जोरदार  पेन एवं झाडू प्रदर्शन प्रदर्शन में कर्मचारी उल्टी झाड़ू कर पैन एवं झाड़ू के होल्डिंग अपने संघ के झंडे एवं सरकार के विरोध में काले झंडे हाथों में लेकर चिलचिलाती धूप में  सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से नाराज कर्मचारी गगनभेदी आवाज में नारे लगा रहे थे। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा हरियाणा कौशल रोजगार निगम, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, शहरी स्थानीय निकाय विभाग एवं अग्निशमन विभाग से सभी प्रकार का ठेका समाप्त क


रने, एवं 19 सूत्रीय मांग पत्र में वर्णित मांगों का समाधान होने तक आंदोलन  जारी रहेगा। अब ये कर्मचारी 14 मई को निगम कर्मचारी हरियाणा ट्रांसपोर्ट मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर 8 आवास पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। पैन झाड़ू प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कार्यकारी जिला प्रधान रघुवीर चौटाला  की अध्यक्षता में कर्मचारी सभा का आयोजन भी किया सभा  का संचालन संघ के जिला सचिव नानक चंद खैरालिया ने किया।  इस कार्यक्रम में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लांबा, संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार, जिला सचिव बलवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे श्री सुभाष लाम्बा ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से अपील की है कि मुख्यमंत्री स्वयं हस्तक्षेप कर पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमो एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें । यदि गर्मी के मौसम में कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई तो प्रदेश की जनता को भारी परेशानियों का सामना उठाना पड़ेगा।  

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप प्रधान कमला ने आंदोलन की धोषणा करते हुए बताया कहा कि  17-18 मई को सभी पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों में क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इसके बावजूद भी सरकार ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो  23-24 मई को दो दिवसीय टूल डाउन, पैन डाउन हड़ताल की जाएगी।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान रघुवीर चौटाला ,  सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी सिंह, ड्राइवर यूनियन के प्रधान परस राम आधाना, वेद भड़ाना, कार्यालय विंग के प्रधान रंजीत शुक्ला,  सैनिटेशन यूनियन के प्रधान शिवकुमार ने कहा कि  प्रशासन अपनी विफलताओं को छुपाने एवं निगम में फैले भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए निगम के छोटे कर्मचारियों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर आन्दोलन के लिए भड़का रहा है। उन्होंने कहा कि 2018 से 2022 तक सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों का जीपीएफ़, लिव-इन कैशमेंट,पेंशन एवं अन्य राशि का भुगतान नहीं किया गया है वही निगम के आउटसोर्सिंग पार्ट वन के कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं दिया गया है, सरकार द्वारा गेहूं खरीदने के लिए भी अभी तक गेहूं ऋण भी नही दिया गया है। कर्मचारियों के मैरिज लोन, शिक्षा भत्ता, एसीपी एरियर एवं पदोन्नति के मामले भी लंबित है, निगम आयुक्त कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त हैं।
 आज के प्रदर्शन को  अन्य के अलावा कर्मी नेता  राम रतन, कृष्ण चिंडालिया, प्रेमपाल, शक्ति सिंह, श्रीपाल मोरिया, सुदेश,  दर्शन सिंह सोया, महिला नेता सत्तो, सुरेश, कमलेश, ललिता, माया, राजबाला, शकुंतला आदि ने  संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply