HEADLINES


More

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल

Posted by : pramod goyal on : Monday 4 April 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में अशोक तंवर के सहारे पैर पसार रही तृणमूल कांग्रेस को आज बड़ा झटका लग गया है। तृणमूल कांग्रेस के नेता व कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे सोमवार दोपहर को दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के निवास पर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस मौके पर हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता भी मौजूद है।

नवंबर 2021 में तृणमूल कांग्रेस जॉइन करने वाले तंवर का सवा चार महीने में ही पार्टी से मोहभंग हो गया है। इससे पहले वे कांग्रेस में थे और भूपेंद्र हुड्‌डा से विवाद के चलते उन्होंने पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस जॅाइन की थी। वहीं AAP जॉइन करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि आप की नीतियों और केजरीवाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह पार्टी जॉइन कर रहे हैं।

अशोक तंवर ने 23 नवंबर 2021 को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल पार्टी जॉइन की थी। अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने की बात उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कांग्रेस में रहते हुए अशोक तंवर की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती थी।


No comments :

Leave a Reply