HEADLINES


More

माता वैष्णव देवी मंदिर में हुआ भव्य रूद्राभिषेक-जगदीश भाटिया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 April 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 यमुना रक्षक दल के तत्वावधान में देव भूमि उत्तराखंड के डाकपत्थर से लाए गए पवित्र यमुना जल एवं हरिद्वार (हरि की पौड़ी) से लाए गए पवित्र गंगा जल के सम्मिश्रण से नववर्ष के प्रथम प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर वैदिक विधि-विधान से भव्य जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना किया गया। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया के साथ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर ए


न सिंह, औद्योगिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. ओ पी पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव पंडित रमाकांत तिवारी, राज गौरव, राज वैभव, नागेश सिंह तथा मंदिर कार्यकारिणी के सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यमुना रक्षक दल देव भूमि उत्तराखंड के डाकपत्थर से लाए गए पवित्र यमुना जल एवं हरिद्वार (हरि की पौड़ी) से लाए गए पवित्र गंगा जल के सम्मिश्रण से फरीदाबाद के प्राचीन शिव मंदिरों में देवाधिदेव महादेव का भव्य जलाभिषेक कर पवित्र जल मंदिर समिति को भेंट कर रहा है। जन जागृति के माध्यम से यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता का मार्ग प्रशस्त करना मुख्य उद्देश्य है।

No comments :

Leave a Reply