HEADLINES


More

चार दिनों से बीके अस्पताल के ठेका कर्मियों की चल रही हड़ताल समाप्त

Posted by : pramod goyal on : Monday, 11 April 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,11 अप्रैल - सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री के हस्तक्षेप के बाद पिछले चार दिनों से बीके अस्पताल के ठेका कर्मियों की चल रही हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उक्त नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन व सिविल सर्जन डा विनय गुप्ता की हड़ताल के मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में डिप्टी सीएमओ रामभक्त व डा


क्टर राजेश श्योकंद भी मौजूद थे। यूनियन की तरह से बैठक में जिला प्रधान सोनू सोया, सचिव किरण सिंह व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर व एमपीएचई एसोसिएशन की पूर्व जिला प्रधान मीना कुमारी मौजूद थे।

नौकरी से निकाले गए कर्मियों को वापस ड्यूटी पर लिया।

सिविल सर्जन के साथ हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में सरप्लस बताकर नौकरी से निकाले गए 5, रिकॉर्ड मिस होने के कारण नौकरी से निकाले गए 3 कर्मियों और कौशल रोजगार निगम में जिन ठेका कर्मियों का पदनाम न होने के कारण रजिस्ट्रेशन नही होने के कारण नौकरी से निकाले गए 16 कर्मियों को भी वापस ड्यूटी पर लेने का फैसला लिया गया। बैठक में पहले अप्रैल से बिना किसी नोटिस दिए कोविड 19 में नियुक्त 46 कर्मचारियों को भी सरकार की अनुमति प्राप्त होते ही पुनः ड्यूटी पर लेने पर सहमति बनी। बैठक में तीन महीने के बकाया एरियर व दो महीने के बकाया वेतन का भुगतान भी शीघ्र अतिशीघ्र करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में हड़ताल के कारण किसी भी कर्मचारी के साथ बदले की कार्रवाई नहीं की जाएगी। बैठक में एसकेएस नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा गया है अगर एक सप्ताह में कोविड में लगाए गए 46 ठेका कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर नहीं लिया तो कर्मचारी पुनः आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक में बनी सहमति के बाद सिविल सर्जन डा. विनय गुप्ता, एसएमओ रामभक्त,राजेश श्यौकंद और एसकेएस के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर और स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोनू सोया, सचिव किरण सिंह व एमपीएचई एसोसिएशन की पूर्व प्रधान मीना कुमारी धरना स्थल पर पहुंचे। डाक्टर राजेश श्योकंद ने बैठक में सहमत मांगों की जानकारी हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को दी। इसके बाद जनहित को ध्यान में रखते हुए सीएमओ व डिप्टी सीएमओ के आश्वासन के बाद जिला प्रधान सोनू सोया ने हड़ताल समाप्त करने की धोषणा की।

बैठक में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के उप प्रधान मुकेश,नीरज ढकोलियां व कोषाध्यक्ष अजित सिंह मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply