HEADLINES


More

सोनीपत 42.9 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म

Posted by : pramod goyal on : Monday 4 April 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में अब दिन के साथ शाम भी तपने लगी हैं। बात दिन के तापमान की करें तो रविवार को सोनीपत 42.9 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं शाम को 7.27 बजे हिसार में अधिकतम तापमान 38.8°C दर्ज किया गया। रविवार को सोनीपत के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम और हिसार में भी पारा 42 डिग्री से उपर रहा।


इस बीच मौसम विभाग ने 7 अप्रैल तक प्रदेश के उतर क्षेत्र के जिलों को छोड़ कर शेष 16 जिलों में लू (हीट वेव) की चेतावनी जारी की है। गर्मी के मामले में सबसे बुरे हालात फरीदाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़ और सिरसा के रहने वाले हैं। पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल व कैथल में लाग लू से बचे रहेंगे। सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद व जींद में भी हीट वेव से कुछ राहत मिल सकती है।

No comments :

Leave a Reply