HEADLINES


More

निगमायुक्त यशपाल यादव ने नगर निगम की दीवारों पर बनी वाॅल पेंटिंग का निरीक्षण किया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 14 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 14 मार्च। नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव जी का उत्तर प्रदेश के अकबरपुर विधानसभा चुनावी क्षेत्र से डयूटी समाप्त होने के बाद नगर निगम मुख्यालय फरीदाबाद आने पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल और अतिरिक्त निगमायुक्त श्री इन्द्रजीत कुलाड़िया, अतुल आदि ने निगम कमिश्नर के कार्यालय के सामने बनाई गई रंगोली तथा फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।


इस मौके पर निगमायुक्त यशपाल यादव ने नगर निगम फरीदाबाद की दीवारों पर बनी वाॅल पेंटिंग का निरीक्षण किया और वाॅल पेंटिंग बनाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। निगमायुक्त ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए वॉल पेंटिंग के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इन संदेशों के तहत पर्यावरण बचाव, स्वच्छता अभियान, अतिक्रमण हटाना, कार चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करना, शराब पीकर गाड़ी न चलाना, पानी को व्यर्थ न बहाना तथा फरीदाबाद 311 एप्प के माध्यम से निगम से सम्बन्धित शिकायतों के निवारण के लिए प्रेरित किया जा रहा है और शहरवासी इसे पसंद भी कर रहे है।

No comments :

Leave a Reply