HEADLINES


More

दूसरे दिन गर्व पी डब्लयू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल को कामयाब बनाया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 29 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महा संघ के आह्वान पर आज दूसरे दिन 29/3/2022 को हरियाणा गर्व पी डब्लयू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर न 41 मुख्यालय चरखी दादरी सिंचाई शाखा फरीदाबाद संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा अपने कार्यालय के समक्ष बैठकर हड़ताल को कामयाब बनाया दूसरे दिन की अध्यक्षता जिला प्रधान जगदीश चंद व सिंचाई शाखा के


प्रधान देवी सिंह तथा मैकेनिकल शाखा के प्रधान अमित ने संयुक्त रूप से की। हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अतर सिंह केशवाल ने बताया सरकार द्वारा लागू की गई मौद्रिकरण पाइपलाइन के तहत सभी सार्वजनिक संस्थाओं को कोडियो के भाव पूंजी पतियो को बेचा जा रहा है जैसे रेलवे , हवाई अड्डे, नेशनल हाइवे, तथा बैंको का निजीकरण, बीमा कंपनी सभी कुछ बड़े पूंजी पतियों के हवाले किया जा रहा है सभा को जिला आडिटर हरीश नागपाल ने अपने संबोधन में बताया हरियाणा सरकार  अन्य प्रंतो के तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करे तथा नीति बना कर कच्चे कर्मचारियों की पक्का करे ।पक्के होने तक माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुसार समान काम समान वेतन दिया जाए तथा दूसरे दिन की हड़ताल को भी सफल हड़ताल बताया वहीं प्रांतीय नेता हितेश शर्मा ने भी हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित किया आज दूसरे दिन हड़ताल को साथी जगदीश, अमित , देवी सिंह, सुंदर लाल, जितेंद्र  तथा क्लेरिकल एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र नागर व शिव कुमार यादव व ललित ,जयदेव ,धन राज , खुर्शीद अहमद , राजपाल नागर , गुरमीत सिंह  आदि नेताओ ने संबोधित किया ।

No comments :

Leave a Reply