HEADLINES


More

वन मंडल अधिकारी फरीदाबाद के कार्यालय के सामने दो दिवसीय धरना आरंभ

Posted by : pramod goyal on : Monday 14 March 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 14मार्च वन मजदूर यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद ने अपनी 20 सूत्री मांगों को लागू करने के लिए वन मंडल अधिकारी फरीदाबाद के कार्यालय के सामने राज्य कमेटी के आह्वान पर दो दिवसीय धरना आरंभ कर दिया। आज के धरने की अध्यक्षता प्रधान लीले राम ने की जबकि संचालन विजय कुमार ने किया। धरने पर उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि 14 नवंबर 2021 को मुख्य वन संरक्षक हरियाणा के कार्यालय पंचकूला में वन मजदूर यूनियन हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई थी। इस बैठक में हरियाणा के सभी  परीमंडलों के के वन संरक्षक शामिल हुए थे। इस मीटिंग में मुख्य वन संरक्षक हरियाणा ने यूनियन के द्वारा प्रस्तुत की गई 14 सूत्री मांगों को लागू करने के बारे में प्रदेश के तमाम वन मंडल अधिकारियों को निर्देश दिए थे। लेकिन अ


धिकारियों ने इन मांगों को अभी तक लागू नहीं किया इसलिए राज्य कमेटी ने 6 मार्च 2022 को रोहतक में संपन्न हुई अपनी बैठक में लंबित मांगों की प्राप्ति के लिए पूरे प्रदेश में वन मंडल अधिकारी के कार्यालय पर 14 मार्च और 15 मार्च को दो दिवसीय धरने देने का एलान किया। इसी फैसले के तहत आज फरीदाबाद में भी धरना दिया गया। यूनियन की मुख्य मांगों में वर्ष 2003 की पॉलिसी के पात्र मजदूरों का रिकॉर्ड तैयार करके उन्हें नियमित किया जाए। यूनियन की दूसरी मांग लेबर कोर्ट द्वारा मजदूरों के हक में दिए गए पिछले वेतन की बहाली के आदेशों को लागू करना है।जबकि तीसरी मांग में मजदूरों को ईएसआई पीएफ का लाभ देना। चौथी मांग में उच्चतम न्यायालय से जीत कर आए मजदूरों की सेवाओं को रेगुलर करना यूनियन की अन्य मांग में सभी पुराने मजदूरों की वरिष्ठता सूची बनाना। इसके साथ-साथ मजदूरों को पहचान पत्र दिए जाएं। और उन्हें काम करने के लिए औजार भी प्रदान किए जाएं। इसके अलावा सभी पुराने मजदूरों को काम पर रखा जाए। और उन्हें नजदीक में ही काम मिलना चाहिए। यूनियन की अगली मांग दुर्घटना के शिकार मजदूरों को मुआवजा दिया जाए। यूनियन की अगली मांग है। मजदूरों को पहचान के लिए विभाग से वर्दी जूते जैकेट प्रदान किए जाएं। वन मजदूरों की बढ़ी हुई दरों से मजदूरी का भुगतान किया जाए। इसका एरियर 2016 से मिलना चाहिए। यूनियन ने ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने विभाग में मस्टरोल प्रणाली को जारी करने इसके साथ  वन विभाग में कार्यरत सभी मजदूरों की सीनियरिटी लिस्ट बनाए जाने की मांग भी की है। यूनियन ने विभाग के मजदूरों को कुशल और अकुशल का दर्जा देने। विभाग की नर्सरी में शौचालय का निर्माण करने। लेबर कोर्ट से जीत कर आए हुए मजदूरों को मस्टरोल पर रखने की मांग को गंभीरता से लागू करने की मांग की है। आज की धरने को कर्मचारी नेता धर्मवीर वैष्णव, वन मजदूर यूनियन के नेता आजाद सिंह, किशन गुप्ता, श्रीमती रेशमा, राजन देवेंद्र, प्रेम, गोपाल आदि ने भी संबोधित किया।


No comments :

Leave a Reply