HEADLINES


More

जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों व इनोवेशन के लिए राष्ट्रीय सम्मान से होंगी सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Saturday 5 February 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 05 फरवरी। जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद रितु चौधरी को राष्ट्रीय शैक्षिक योग्यता एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों और इनोवेशन के लिए वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है। इसकी घोषणा 1 फरवरी 2022 को की गई। सम्मान समारोह 10 फरवरी 2022 को 3



:00 बजे ऑनलाइन होगा। श्रीमती रितु चौधरी जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उन्हे मिलने वाला यह चौथा सम्मान है। इससे पहले उन्हेंजब वो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय की प्रिंसिपल थी उस समय नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2014 में भी NIEPA द्वारा ही नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2019 में एनसीईआरटी द्वारा शिक्षित हरियाणा अवार्ड और अब 2022 में दोबारा से NIEPA द्वारा  उन्हें ये सम्मान दिया गया हैl

   अपनी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने कहा कि इस इस कार्य के लिए वह अपने सभी माननीय उच्च अधिकारियों को और अपनी टीम को धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि उनके बिना यह काम संभव नहीं था और उनके योगदान से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में भी इसी तरह अपने विभागप्रदेश की छवि को आगे बढ़ाते रहेंगे।


No comments :

Leave a Reply