HEADLINES


More

क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने 5 हजार के इनामी बदमाश अशोक को साथी अमित के साथ किया काबू

Posted by : pramod goyal on : Friday 18 February 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के द्वारा दिए गए आदेशों व डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादियान के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने 5 हजार के इनामी बदमाश अशोक को साथी अमित को गांजा सप्लायर के लिए फरीदाबाद के सोहना रोड, पर्वतीय कॉलोनी से काबू किया है। अशोक पलवल के काशीपुर हसनपुर गांव का और अमित उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पिहुरा गांव का रहने वाला है।


पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अशोक 14 दिसम्बर को गांजा सप्लाई करने के लिए फरीदाबाद आया था। आरोपी के बारे में पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई। जिसपर कार्रवाई करते हुए सिपाही संजीत ने मोटरसाईकिल से आरोपी का पीछा किया। आरोपी का पीछा करते हुए सिपाही संजीत ने अलीपुर तिलौरी जमुना घाट पर आरोपी को काबू कर लिया। परन्तु आरोपी ने वंहा पर मौजूद अन्य 3 साथियों को अपनी मदद के लिए बुला लिया और सिपाही संजीत पर डंडा और रॉड से हमला कर फरार हो गया। आरोपी द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला करने के विरूद्ध भूपानी थाना में शिकायत दर्ज कर लिया गया। आरोपी अशोक पर इसी मुकदमें में 5 हजार रुपए का ईनाम रखा गया। 

बीते गुरूवार क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली कि दोनों आरोपी ऑल्टो गाड़ी में गांजा की डिलीवरी देने जा रहे हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने सोहना रोड, पर्वतीय कॉलोनी में नाका लगा कर  वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक ऑल्टो आती दिखी। पुलिस कार रूकवा कर पूछताछ व तलाशी करने लगी। दोनों आरोपी को ऑल्टो गाड़ी से बरामद 2.584 किलोग्राम गांजा सहित काबू कर लिया। दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना सारन में अवैध नशा तस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि आरोपी उड़ीसा, आगरा और पलवल से गांजा खरीद कर उसे दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद में सप्लाई करते हैं।  पूर्व में भी आरोपियों पर थाना तिगांव और सारन में अवैध नशा तस्करी के मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के विरूद्ध पलवल के हसनपुर थाना में हत्या और अवैध हथियार की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी अशोक ने बताया की 14 दिसम्बर की वारदात के बाद वह मथुरा में जाकर छुप गया था वह उसकी मुलाकात अमित से हुई। दोनो आरोपी पिछले 7-8 महिने से गांजा सप्लाई का काम कर रहे है। दोनो आरोपियो को अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी अमित को नीमका जेल व आरोपी अशोक को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply