HEADLINES


More

मकर संक्रांति पर्व - विद्यालय में जूनियर रेडक्रॉस ने मनाया संक्रांति पर्व

Posted by : pramod goyal on : Friday 14 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में मकर संक्रांति पर्व मनाया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि मकर संक्रांति को अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे पंजाब में माघी, हिमाचल प्रदेश में माघी साजी, जम्मू में माघी सं


ग्रांद , हरियाणा में सकरत, मध्य भारत में सुकरत, तमिलनाडु में पोंगल, गुजरात के साथ उत्तर प्रदेश में उत्तरायण, ओडिशा में मकर संक्रांति, असम में माघ बिहू आदि नामों से संक्रांति को मनाते है। प्राचार्य मनचंदा और एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर डॉक्टर जसनीत कौर ने कहा कि मकर संक्रांति खगोल से जुड़ा हुआ है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से निकल अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस विशेष दिन पर सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए स्वयं उनके घर में प्रवेश करते है। एक संक्रांति से दूसरी संक्रांति के बीच का समय ही सौर मास कहलाता है। सूर्य संक्रांति 12 होती हैं मकर संक्रांति अर्थात 14 जनवरी एक ऐसा दिन है जब पृथ्वी पर एक अच्छे और शुभ दिन का प्रारंभ होता है ऐसा इसलिए कि सूर्य दक्षिण की अपेक्षा अब उत्तर को गमन करने लग जाता है। जब तक सूर्य पूर्व से दक्षिण की ओर गमन करता है तब तक उसकी किरणों का असर अच्छा नहीं माना जाता है। जब सूर्य पूर्व से उत्तर की ओर गमन करते लगते है तब सूर्य की किरणें सेहत ,सुख और शांति में वृद्धि करती हैं। 14 जनवरी के पश्चात से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर जाता हुआ होता है। इसलिए उतरायण, सूर्य उत्तर की ओर भी कहते है। ऐसा इस लिए होता है की पृथ्वी का झुकाव प्रत्येक 6 माह तक निरंतर उतर की ओर तथा 6 माह दक्षिण की ओर बदलता रहता है और यह प्राकृतिक प्रक्रिया है। उत्तरायण भी इसी दिन होता है। मकर संक्रान्ति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर डॉक्टर जसनीत कौर एवम छात्रा सृष्टि मेघवाल और छात्रा हर्षिता ने मकर संक्रांति पर सुंदर पोस्टर बना कर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर कोरोना से सुरक्षित रहने का संदेश दिया।

No comments :

Leave a Reply