HEADLINES


More

नगर निगम की झांकी प्रथम, ट्रैफिक पुलिस की द्वितीय और एफएमडीए की तृतीय स्थान पर रही

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 26 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 26 जनवरी : 73वें गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह में बुधवार को  विभिन्न विभागों और उद्योगों द्वारा अपनी विकास योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई  झांकियां निकाली गई।

इन झांकियों में नगर निगम फरीदाबाद की झांकी प्रथम, ट्रैफिक पुलिस की द्वितीय और एफएमडीए की तृतीय स्थान पर रही।

परेड में हरियाणा पुलिस (पुरूष) की टुकड़ी पहले, हरियाणा पुलिस (महिला) दूसरे और एनसीसी आर्मी और सैंट जोंस एम्बुलेंस सयुंक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

योगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी टीमों को पुरस्कृत किया गया।

   परेड में शामिल सभी टुकडिय़ां भव्य मार्च पास्ट में शामिल हुई तथा मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए मंत्री को सलामी दी। परेड कमाण्डर एसीपी मुनीष सहगल के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस टुकड़ी के इन्चार्ज पीएसआई विशाल, हरियाणा पुलिस महिला टुकड़ी की इन्चार्ज पीएसआई सुमन, हरियाणा होमगार्ड टुकड़ी के इन्चार्ज एसजे बिजेन्द्र, एनसीसी एसआर विंग टुकड़ी के इन्चार्ज विकास, एनसीसी जेआर विंग टुकड़ी के इन्चार्ज रविकु मिश्रा, सैंट जोनसन ब्रिगेड टुकड़ी के इन्चार्ज विनीत, भारतीय स्काउट टुकड़ी के इन्चार्ज अमन कुमार, भारतीय गाइड टुकड़ी के इन्चार्ज पंकज कुमार, हिन्दुस्तान स्काउट टुकड़ी के इन्चार्ज सचिन , हिन्दुस्तान गाइड टुकड़ी की इन्चार्ज मनिषा और प्रजातंत्र के प्रहरी  के इन्चार्ज गोल्डी रहे।

मंच संचालन डीआईपीआरओ राकेश गौतम ने किया।

     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बेहतरीन देश भक्ति व देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा के विद्यार्थियों ने तेरी मिट्टी में मिल जावा, वन्देमातरम वन्देमातरम, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओल्ड के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी लोकगीत होलिया में उडे रे गुलाल , कहियो मंगेतर से, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-5 के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य हरियाणा एक हरियाणवी एक,दुनिया में होगा नाम मेरे हरियाणा का, झूलण जांगी हे मां मेरी बागां मै सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिनमें हरियाणा के अलावा पंजाब व राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। गणतंत्र दिवस समारोह  का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का गंभीरता से पालन किया गया।

     इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर,हरियाणा महिला आयोग की चैयरपर्सन रेनू भाटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सीपी विकास अरोड़ा, डीसी जितेन्द्र यादव, एमसीएफ कमीशनर यशपाल, एडीसी सतबीर मान, एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम नसीब कुमार, ज्वाइंट कमीशनर एमसीएफ डाँ नरेश कुमार, डीआरओ बिजेन्द्र राणा व पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजन व गणमान्य नागरिक तथा सभी विभागों के जिलाअधिकारी उपस्थित रहे।


No comments :

Leave a Reply