HEADLINES


More

आगनवाड़ी वर्कर्स एवम् हेल्पर्स ने अपनी हड़ताल 25 जनवरी तक बढ़ाई

Posted by : pramod goyal on : Saturday 15 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 15 जनवरी आगनवाड़ी वर्कर्स एवम् हेल्पर्स ने अपनी हड़ताल 25जनवरी तक बढ़ाई। यूनियन ने भाजपा और जजपा के मंत्रियों और विधायकों के आवासों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इस फैसले के अनुसार जिला कमे


टी फरीदाबाद ने आगामी 17 जनवरी को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मूल चंद शर्मा के सेक्टर आठ स्थित कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। यह जानकारी सेक्टर 12 में हड़ताली आंगनवाड़ी वर्करों एवम् हेल्परों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। आज  के प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला की वरिष्ठ उपप्रधान सुरिंदेरी ने की।जबकि संचालन जिला सचिव मालवती ने किया। उन्होंने बताया कि आज हड़ताल करते हुए 39 दिन हो गए हैं। लेकिन सरकार का रवैया नकारात्मक है। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि 12 जनवरी को हजारों की संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर ने ऐतिहासिक जेल भरो आंदोलन को सफल बनाया। कई जिलों में प्रशासन ने आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के साथ  साथ सीटू के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे बनाएं। सरकार आंदोलन को कमजोर करने के लिए दमनकारी नीतियों अपना रही है। लेकिन वर्करों और हेल्परों में सरकार की ताल मटोल की नीति से भारी नाराजगी फैली हुई है।यूनियन की मुख्य मांगों में वर्ष 2018 में वर्करों के वेतन में 15 सौ रुपए की बढ़ोतरी और सहायिकाओं के  वेतन में 750 रूपए की बढ़ोतरी की जाए। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री के द्वारा घोषित की गई मांगों को ज्यों का त्यों लागू किया जाए। आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को रिटायरमेंट से पूर्व दुर्घटना होने पर इलाज का खर्च दिया जाए। रिटायरमेंट होने के बाद तीन लाख का मुआवजा दिया जाए। वर्ष 2018 में की गई घोषणा के अनुसार कुशल और अकुशल का दर्जा देते हुए महंगाई भत्ते की किस्त को मानदेय में जोड़ कर दिया जाए। वर्कर से सुपरवाइजर की पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर की जाए। आईसीडीएस के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। इत्यादि हैं। आज के प्रदर्शन सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, जिला कोषाध्यक्ष सीमा ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply