HEADLINES


More

पत्रकार रामगोपाल शशांक के निधन पर मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी को दी 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 10 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 10 जनवरी। विकासशील हिंदुस्तान समाचार पत्र के संपादक रामगोपाल शशांक के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनकी पत्नी पुष्पा देवी को 2.50 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की है। उन्हें यह मदद हरियाणा मीडिया वेलफेयर फंड योजना के तहत प्रदान की गई है।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शशांक पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद में विकासशील हिंदुस्तान के नाम से अपना समाचार पत्र चलाते थे। छह सितंबर 2021 को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। उनके पुत्र का भी पहले से ही निधन हो चुका था। अब उनके परिवार उनकी बुजुर्ग पत्नी पुष्पा देवी ही बची है। इसके पश्चात पुष्पा देवी ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में हरियाणा मीडिया वेलफेयर फंड के तहत आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया था। अब उनके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मृतक पत्रकार की पत्नी पुष्पा देवी को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद को मंजूरी दी है। इसी मंजूरी के बाद यह पैसे सीधे मृतक पत्रकार की पत्नी के खाते में भेज दिए गए हैं।



No comments :

Leave a Reply