HEADLINES


More

नगरपालिक कर्मचारी संघ की बैठक 24 जनवरी को बी.चोक. स्थित यूनियन कार्यालय पर

Posted by : pramod goyal on : Saturday 22 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 22 जनवरी - 


नगरपालिक कर्मचारी संघ,हरियाणा 24 जनवरी को नगर निगम के सभी विभागों के कार्यकर्ताओ की बी.चोक. स्थित यूनियन कार्यालय पर बैठक का आयोजन कर 23-24 फरवरी को होने वाली  रास्ट्रीय व्यापी हड़ताल को व्यापक और सफल बनाने की योजना बनाएगा।  प्रेस को यह जानकारी 

देते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि संघ नगर निगम के कर्मचारियों की मांगों/समस्याओं के समाधान करवाने तथा नगर निगम में सफाई,सीवर, परचेज, निगम् दुवारा हायर किये गये व्हिकलो , ईको ग्रीन को फायदा पहुचने के लिए निगम के संसाधनों का दुरुपयोग के खिलाफ आन्दोलन की रूप रेखा भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन दुवारा आय बढ़ाने, जनता में निगम की छवि को सुधारने, रेशनलाइजेशन कर काम में सुधार करने  का प्रयास तो किया जा रहा है लेकिन लूट अभी भी बादस्तूर जारी है।संघ उक्त सभी मुद्दो से अवगत करवाएगा ओर  निगम मे सघन अभियान चलाकर व्यापक आंदोलन करेगया।
 नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिन्डालिया, उप प्रधान कमला, जिला सचिव नानक चंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चिन्डालिया, ड्राइवर यूनियन के प्रधान परसराम अधाना, वेद भड़ाना, फायर के नेता राकेश शर्मा, सैनिटेशन के नेता राजेन्दर दहिया ने निगम प्रशासन पर कर्मचारियों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम प्रशासन द्वारा चलाए गए सभी अभियानों में नगर निगम के सभी कॉर्डर के कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया है । लेकिन निगम प्रशासन कर्मचारियों की न्याय उचित मांग दो हजार अट्ठारह से 2021 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के तमाम सेवा लाभ पेंशन व पेंशन कमुटेशन का भुगतान करने,सेवारत कर्मचारियों के सभी एरियर एवं वेतन की अदायगी समय पर करने, आउटसोर्सिंग पार्ट 1  में लगे 400 कर्मचारियों की 2 माह की तनख्वाह देने व उनके ठेके को आगे बढ़ाने, तथा 24 गांवो के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों चौकीदारों को 1 वर्ष का वेतन देने सहित अन्य ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, माली , पंप ऑपरेटरों को ड्यूटी पर लेने, कर्मचारियों की समयबद्ध पदोन्नति करने जैसी जायज मांगे हैं। उक्त मांगों का निपटान करने पर निगम अधिकारी टाल-मटोल की नीति अपना रहे हैं उच्च अधिकारियों से यूनियन पदाधिकारियों द्वारा बात करने पर बेअदबी की जाती है कर्मचारियों के सेवा संबंधी फाइलों एवं वेतन एवं एरियर संबंधी फाइलों को संबंधित अधिकारी जानबूझकर लटकाने का प्रयास करते हैं यूनियन नेताओं द्वारा उक्त फाइलों का निपटान करने के लिए कहा जाता है तो अधिकारी गैर जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार करते हैं।

No comments :

Leave a Reply