HEADLINES


More

फरीदाबाद में रविवार को कोविड-19 के 878 मामले पॉजिटिव आए

Posted by : pramod goyal on : Sunday 9 January 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 09 जनवरी। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज रविवार को कोरोना वायरस के 878 मामले पॉजिटिव आए है। 31 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं।  वहीं रविवार को जिला में रिकवरी रेट भी 96.46 प्रतिशत रहा।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का 73 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 2859 लोगों को रखा गया है तथा


एक्टिव केसों की संख्या भी 2932 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3486 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1351816 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 103131 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1244006 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में 3357 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 2 केस वेंटिलेटर और 8 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 7.63 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 96.46 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 2.84 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।

No comments :

Leave a Reply